बिलासपुर (संवाद)। गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शनिवर को मंडी श्यामनगर में सावन कृपाल रूहानी मिशन के साधकों की ओर से दनकौर स्टेशन हाफिजपुर पर भंडारा करवाया गया। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज की 37वीं बरसी पर आयोजन किया गया। संगत ने शरबत वितरित की। इस दौरान सतीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, खेमचंद सोलंकी, देवेंद्र अधाना, विनय शर्मा, निरंजन गर्ग, रामस्वरूप, अशोक, कमलेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।