अधिवक्ता वासु शाडिल्य सदस्यता लेते हुए। स्वयं
अंबाला सिटी। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत कर रहे एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की गई। सुप्रीम कोर्ट बार की सचिव प्रज्ञा बघेल और वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित वत्स ने शांडिल्य को सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सदस्यता कार्ड भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शांडिल्य ने कहा कि वे पूरे देश में अपनी संस्था काउंसिल ऑफ लॉयर्स के माध्यम से उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों को निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक कानूनी सहायता प्रदान करेंगे और सदैव वकालत धर्म का ईमानदारी से पालन करेंगे।