फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शामली इलेवन ने 87 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान पर शामली इलेवन और दिल्ली किंग्स के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। दिल्ली किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शामली इलेवन ने 168 रन बनाए। अथर्व ने 63 और दक्ष ने 23 रन की पारी खेली। दिल्ली किंग्स की ओर से नीतिश ने दो, जबकि आर्यन, मजीद और आयुष ने एक-एक विकेट लिया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली किंग्स की टीम 81 रन पर ही सिमट गई। अथर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें