ग्रेटर नोएडा (संवाद)। श्री राम इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने बताया कि हाल ही श्रीराम इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शैफाली स्कूल की बालिका वर्ग में टीम ने रजत पदक व बालक वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ी कोच वंदना सिंह से खो-खो के गुर सीखते है।