ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शैफाली स्कूल की कबड्डी टीम ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में जिले भर से 16 से अधिक टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में बालक वर्ग में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में शैफाली टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह, प्रधानाध्यापिका लोचन ने टीम को जीत की बधाई दी।