नगीना। शिक्षा विभाग ने भूडबास और शाहपुर प्राथमिक स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए कुछ समय पहले मंजूरी दी थी। नगीना खंड के शिक्षा अधिकारी हयात खान ने बताया कि इन स्कूलों में अब 8वीं तक कक्षाएं लगाई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। वहीं नजदीक के मूलथान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी शिक्षा ले पाएंगे। इस कामयाबी पर ब्लॉक पंचायत समिति वार्ड नंबर 25 के इस्लामुद्दीन भूडबास, मुलथान ग्राम पंचायत के सरपंच नसीम, पूर्व सरपंच सौराब खान, आस मोहम्मद समेत अन्य ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों का धन्यवाद किया।