यमुना सिटी। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान परिवार समेत नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रा करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान का पूरा परिवार भी नजर आता दिख रहा है। वीडियाे में सबसे पहले पत्नी गौरी खान साथ में बेटा आर्यन खान फिर बेटी सुहाना खान और अंत में शाहरुख खान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान बीन कैप और जैकेट पहने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे चार्टर्ड प्लेन से एयरपोर्ट पहुंचे। ब्यूरो