फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेटर नोएडा की स्केटिंग खिलाड़ी शब्दिता श्रीवास्तव पांच से आठ दिसंबर तक बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय रोलर डर्बी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मेरठ में आयोजित 12वीं राज्य रोलर डर्बी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उनका चयन हुआ है। शब्दिता कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं। वह शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच चरण सिंह की निगरानी में प्रशिक्षण ले रही हैं।