फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद सोमवार को नोएडा स्थित आवास पर भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का रबूपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ठाकुर धर्मेंद्र भाटी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा का नेतृत्व नवाब सिंह नागर को मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उससे कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नवाब सिंह नगर के नेतृत्व में पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें