फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधारी के रुपये मांगने पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कस्बे में उधारी के रुपये मांगने को लेकर करीब 18 दिन पहले युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। डेरीन गुजरान निवासी मनीष ने 30 अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई विक्की उर्फ विवेक उधारी के रुपये मांगने के लिए गए थे। इस दौरान कस्बा निवासी मेहराज और उसके चार अन्य साथियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में फरार आरोपी मेहराज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें