फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर 90 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में एक बार फिर एटीएम सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार शाम को एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में एक खाताधारक के साथ ठगी की वारदात हुई। एक अज्ञात व्यक्ति ने डेबिट कार्ड बदलते हुए पीड़ित के खाते से 9 बार में कुल 90 हजार रुपये निकाल लिए। मामूरा गांव निवासी सुभाषचंद कश्यप मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं। वह बुधवार शाम को गली नंबर-5 में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। जब उन्होंने अपना डेबिट कार्ड मशीन में डाला, तो स्क्रीन पर कार्ड प्रतिबंधित का संदेश दिखाई दिया। इसी दौरान, पीछे खड़े एक युवक ने उनसे कहा कि उनका कार्ड काम नहीं कर रहा है और उसने खुद कार्ड बदलकर पीड़ित को दे दिया। युवक ने पीड़ित को किसी अन्य मशीन पर प्रयास करने की सलाह देकर वहां से चला गया। जैसे ही सुभाषचंद कश्यप कुछ दूर आगे बढ़े, उनके मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने लगे। महज पांच मिनट के भीतर, 9 बार में 10-10 हजार रुपये करके कुल 90 हजार रुपये उनके खाते से निकल चुके थे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें