दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के पास बसी साईं लोक कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर हॉकी से मारपीट की गई है । जिससे वह घायल हो गया । कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सांई लोक कॉलोनी में कृष्णा चौधरी परिवार के साथ रहते हैं । 18 अक्टूबर को शाम के समय कॉलोनी के ही हेमंत यादव ने फोन कर घर बुलाया और गाली गलौज की गई । जब गाली देने से मना किया तो हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई । घायल ने उपचार कराने के बाद कोतवाली में हेमंत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।