ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को परी चौक के पास सायरन बजाकर और वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 90 से ज्यादा वाहनों के चालान किए और कई वाहन चालकों को सायरन एवं ब्लैक फिल्म हटाने की चेतावनी दी। एसीपी हेमंत उपाध्याय और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, हाई-बीम, प्रेशर हॉर्न, सायरन, अवैध ब्लैक फिल्म, तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। वाहन चालकों से लाइसेंस व वाहन दस्तावेजों की जांच की गई। ब्यूरो