नोएडा। बिसरख के 140 विद्यालयों में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जिन छात्राओं की उपस्थिति 70 प्रतिशत से अधिक रही उनके माता-पिता को छात्राओं के साथ सम्मानित किया गया। ब्लॉक नोडल अर्चना पांडेय ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नियमित रूप से स्कूल आने और पढ़ाई से जुड़े रहने की भावना विकसित होती है। साथ ही अन्य अभिभावक भी अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे। बालिका शिक्षा में नियमित उपस्थिति ही सफलता की पहली सीढ़ी है। जब बेटियां विद्यालय से जुड़ी रहती है तब उनका आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है। ब्यूराे