फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सब्जी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे निवासी व्यक्ति को उधारी के रुपये मांगने पर पड़ोस के दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहम्मदखानी मोहल्ला निवासी आकिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई शाहरुख फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। सब्जी बेचने के दौरान बिलासपुर निवासी दीनू और उसका बेटा बिलाल वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष पर करीब 80 हजार रुपये उधार थे, जिन्हें पिछले डेढ़ वर्ष से मांगा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी मनोज का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें