रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव आछेपुर निवासी मोनू भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव निवासी हरीश और नरेश ने उसके और उसके भाई दीपक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।