दनकौर। ननुआ का राजपुर गांव में एक युवक ने अपने ही सगे मामा के परिवार पर मारपीट करने और ब्लेड मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल है। गांव निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मामा के गांव ननुआ का राजपुर में रहता है। रविवार को उसके मामा के परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ में घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद