दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली पुलिस ने दादूपुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक चाकू बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि दादूपुर नहर पटरी पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान जैतपुर गांव निवासी वेद प्रकाश और मथुरा जनपद के परसौली गांव निवासी धीरज के रूप में हुई। पूछताछ करने पर उन्होंने 22 जुलाई को पटाड़ी गांव से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।