जमीन के लिए विवाद खत्म करने में जुटा प्राधिकरण
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए यीडा अब गांव चौपाल कर रहा है। बृहस्पतिवार को भी ओएसडी शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में चौपाल करने पहुंचे। यहां सेक्टर-10 और जापानी सिटी के लिए जमीन खरीद और किसानों की समस्याओं को सुना गया। इन समस्याओं के समाधान को भी तलाशा गया है। सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट कुबोटा और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब सहित कई बड़ी कंपनियों के लिए जमीन आरक्षित की गई है, जिसमें से अधिकांश का आवंटन भी हो चुका है। कुछ जमीन अभी नहीं मिलने की वजह से निर्माण और विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। चौपाल में किसानों ने बिजली, अधिग्रहण के बाद परिसंपत्तियों के मुआवजे और नौकरी की मांग उठाई है। मियाना और दस्तमपुर में इन चौपाल को किया गया और जल्दी समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।