दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कटहेरा गांव को जाने वाली भट्टा रोड पर शरारती तत्वों ने कार सवार बहन भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत कोतवाली में की गई है। कटहेरा गांव निवासी विजय भाटी परिवार के साथ रहते हैं। 9 दिसंबर को दोपहर के समय उनके बेटा व बेटी वैगनआर कार में सवार होकर अपने गांव से दादरी जा रहे थे। जब वह गांव से निकलकर भट्टा रोड पर पहुंचे तो कुछ शरारती तत्वों ने उनकी कार को रुकवा लिया और अभद्रता करते हुए सोने की चेन छीन ली गई। कार सवार युवक ने शोर मचाया तो शरारती तत्व मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद