ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के डूब एरिया में रहने वाली तीन बच्चियां बुधवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी, लेकिन वो रास्ता भटक गईं और वापस घर नहीं पहुंची। काफी देर बाद जब बच्चियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करने के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर बच्चियाें की तलाश शुरू की गई। डेढ़ घंटे के अंदर टीम ने बच्चियों को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो