फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओटीपी बताते ही क्रेडिट कार्ड से कटे 1.04 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कॉल के जरिये 1.04 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर की अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित प्रयाग चौधरी ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को उन्हें एक बीमा योजना से जुड़ा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उनसे ओटीपी मांगा। इसे बताने के बाद उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दो लेनदेन में कुल 1.04 लाख रुपये कट गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने और उनके पिता ने साइबर सहायता नंबर 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने ठगी की रकम होल्ड करा दी है और वापसी की कार्रवाई प्रचलित है। कोतवाली रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें