फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार व स्कूटी की में एक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बाइपास पर एक होटल के समीप स्कूटी व कार की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के उटरारावली गांव में कैलाश परिवार के साथ रहते हैं। 21 अक्तूबर को सुबह के समय बिसाहड़ा गांव निवासी उनकी मौसी का बेटा अभय स्कूटी पर सवार होकर दादरी बाइपास पर जा रहा था। जब बाईपास पर माही होटल के समीप पहुंचा तो कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की दिल्ली के अस्पताल में 23 अक्तूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी एक सप्ताह बाद कोतवाली में चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें