नोएडा (संवाद)। फेज-2 थाना क्षेत्र के नयागांव में एक कंपनी के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ निवासी दलवीर सिंह वर्तमान में सूरजपुर की धर्मपाल मार्केट में रहते हैं। दलवीर सिंह ने 17 अगस्त की सुबह अपनी बाइक नयागांव स्थित मोचको यार्ड कैंट कंपनी के पास खड़ी की थी। शाम करीब सवा पांच बजे कार्य खत्म होने के बाद वह बाहर आए। उनकी बाइक वहां से गायब मिली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।