नोेएडा (संवाद)। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के महंगे इलेक्ट्रॉनिक और नेटवर्किंग उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार, इंडस टावर्स लिमिटेड की टावर साइट के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ईएनवीआई प्राइवेट लिमिटेड के पास है। आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड के प्रतिनिधि पवन त्यागी अपनी टीम के साथ 23 अक्टूबर को साइट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जांच में पता चला कि टावर से कई कीमती उपकरण गायब हैं। चोर एसएफपी कार्ड, बेस बैंड यूनिट, सिस्को कार्ड, पैच कार्ड, केबल और अन्य नेटवर्किंग उपकरण चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।