फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-50 स्थित सीवर प्लांट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, फेज-2 थाना क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें