नोएडा। फेज-3 थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम को रात करीब 11 बजे दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक लेकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एक आरोपी की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी का नाम राज रोशन है, जो खोड़ा कॉलोनी का ही निवासी है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों की जांच की जा रही है।