नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के एफएनजी पुल पर महिला मैनेजर को ऑटो से खींचकर पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर सिंह को आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह सेक्टर-63 एफएनजी चौराहे पर ऑटो चालकों और छोटे काम करने वालों को ब्याज पर रुपये देता है। 15 सितंबर को उसका एक ऑटो चालक से बात करने के दौरान महिला मैनेजर से विवाद हुआ था। अगले दिन महिला को ऑटो से परथला जाते समय एफएनजी पुल पर रोककर मारपीट की गई थी। महिला के मुताबिक पीछे से बाइक सवार ने ऑटो रुकवाया। इसके बाद बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो पहुंची, जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे ऑटो से नीचे खींचकर बाल पकडक़र पीटा और हाथ पर भी वार किया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।