नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी रविवार की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। शाम को जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आस पड़ोस और रिश्तेदारों के पास खोजबीन करने के बाद भी जब किशोरी की कोई सूचना नहीं मिली तो किशोरी की मां ने पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।