नोएडा। पटवारी पद के लिए परीक्षा देने पहुंची युवती को फेज तीन थानाक्षेत्र में ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती का पैर टूट गया। दिल्ली स्थित बुराड़ी की रहने वाली दीपाली मुंडे ने बताया कि 30 दिसंबर को सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई। दीपा परीक्षा केंद्र में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इतने में तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। साथी दोस्त ने किसी तरह प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पैर की हड्डी टूटने की बात बताई। एसीपी उमेश यादव ने बताया परिजनों की शिकायत पर ई रिक्शा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद