फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला के साथ पुराने मकान मालिक ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ पुराने मकान मालिक ने छेड़खानी कर दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड की एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक गांव में किराये पर रहती है। 27 सितंबर को युवती हादसे में घायल हो गई थी। आरोप है कि उसे देखने के बहाने उसका पुराना मकान मालिक अनिल कमरे पर आया। युवती जब पैर में दवाई लगा रही थी,तभी अनिल ने उसे जबरदस्ती गोद में उठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि दस अक्टूबर को आरोपी ने युवती के मोबाइल पर कॉल की और दीपावली पर खरीदारी कराने की इच्छा जताई। युवती घबरा गई और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें