फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाना जरूरी : पारुल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में अस्मिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया पहल के तहत आयोजित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खेलों में समान अवसर और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ें, जिससे देश में खेलों का स्तर मजबूत होगा और भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें