ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-130 मीटर रोड पर हुए सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बुधवार को बीटा-2 कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की हैं। 28 सितंबर को राजेश कुमार निवासी लुहारली 130 मीटर रोड स्थित मिगसन अल्टीमो गोलचक्कर से होते हुए अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजेश सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि एक महिला कार से उतरी। फिर दोबारा तेजी से गाड़ी चढ़ाकर मौके से फरार हो गई। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बाद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अब तक आरोपी का नहीं पकड़ा है। कार्रवाई नहीं होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। ब्यूरो