यमुना सिटी। जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठोरिया से बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे स्कूल जा रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कोठोरिया निवासी पूरन ने कोतवाली जेवर में दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे उसका पुत्र कान्हा स्कूल नहीं जा रहा था, जिसपर पीड़ित का बड़ा बेटा छोटे बेटे को डांट रहा था। तभी वहां सुल्ला, राजकुमार, विशाल और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार की ओर से विरोध किया गया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। पी़ड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।