ग्रेटर नोएडा। शहर की एनटीपीसी सोसाइटी निवासी तृप्ति पांचाल ने दो युवकों पर सुरक्षा के नाम पर चेक देकर 1.35 लाख ठगने का आरोप लगाया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि बलजीत सिंह से उसका पुराना लेनदेन था। दिसंबर 2020 में बलजीत को सुरक्षा के तौर पर हस्ताक्षर कर एक ब्लैंक चेक दिया था। बाद में चेक को लेकर दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। आरोप है कि बलजीत ने अपने परिचित मोहित सिंह के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा और हेराफेरी कर 1.35 लाख निकाल लिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।