ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में ऑटो की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। संभल के ततारपुर निवासी विपिन ने केस दर्ज कराया है कि 27 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसका भाई अनिल अपनी बाइक से ऑर्डर की डिलीवरी देकर वापस लौट रहा था। तभी हवेलिया रोड पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश की जा रही हैं।