फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यक्ति ने स्टंटबाजों की वीडियो डाली तो उसी से पूछ लिया स्थान और दिनांक

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्रवाई करने के बजाय व्यक्ति की पोस्ट पर कमेंट करके जानकारी मांगी, 55 चालान से 3.75 लाख रुपये का जुर्माना है बकाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-125 में ट्रैफिक सिग्नल के पास तेज रफ्तार गाड़ियोंं से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में काले और सफेद रंग की दो गाड़ियां सड़क पर स्टंट करती दिख रही हैं। दोनों ही गाड़ियों पर 55 चालान बकाया हैं। काली गाड़ी पर 39 चालान जिसका 2.26 लाख रुपये का जुर्माना है। वहीं सफेद गाड़ी पर 16 चालान और 1.49 लाख रुपये का जुर्माना बकाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस को टैग किया है। साथ ही वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का सवाल भी किया है। हालांकि टीम ने पोस्ट का जवाब देते हुए उल्टा उसी व्यक्ति से वीडियो का स्थान और दिनांक की जानकारी देने के लिए बोल दिया। ऐसे में अन्य यूजर्स ने कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें