नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धमकी और गाली-गलौज का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाजिदपुर गांव निवासी प्रमोद चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का रहने वाला दशरथ चौहान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उनके परिचित प्रशांत चौहान ने दो जुलाई को उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि उसने दिल्ली से अवैध हथियार भी हासिल कर लिए हैं और उनका प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो