दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भोगपुर गांव के समीप केला से भरे कैंटर और डंपर की टक्कर हो गई थी। टक्कर होने पर चालक की मौत व परिचालक घायल हो गया था। मामले में डंपर नंबर के आधार पर मृतक की माता ने कोतवाली में चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शामली के कैराना निवासी रकिबा परिवार के साथ रहती हैं। उनका बेटा रिहान व इरफान 16 मई को मध्य प्रदेश से केंटर में केला लोड कर गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वह भोगपुर गांव के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे डंपर में कैंटर के पीछे से टक्करा गया था। टक्कर होने पर चालक रिहान की मौत हो गई थी। परिचालक घायल हो गया था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।