फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकदी चुरा रही घरेलू सहायिका को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर -15ए में रहने वाले एक शख्स ने अपने फ्लैट में नकदी चोरी करती हुई घरेलू सहायिका को पकड़ लिया। इस मामले में कोतवाली फेज-1 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर 15ए सुपर डिलेक्स फ्लैट में रहने वाले अश्विनी नवीन ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने हरदोई के हरपालपुर गांव की रहने वाली अंजलि को घरेलू सहायिका के रूप में रखा है। पिछले दिनों घर से सोने की चेन व 38 हजार रुपये चोरी हो गए थे। जब उन्होंने पता लगाया तब शक अंजलि पर निकला। इसके बाद मंगलवार को वह फिर से कैश चुरा रही थी तब उन्होंने उसे पकड़ लिया। चोरी करती हुई घरेलू सहायिका सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। कोतवाली फेज वन के प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें