फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। जाट मोहल्ला निवासी भगवान देई ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त की सुबह उनके बेटे भूषण और विक्की ने किसी घरेलू बात को लेकर उनसे विवाद किया था। दोनों ने उन्हें और उनके पोते अनुराग और पोती मोनिका के साथ भी गंदी-गंदी गालियां दीं। इतना ही नहीं, लात-घूंसों से पिटाई भी की। मारपीट में भूषण का बेटा पोन्टी भी शामिल था। पुलिस ने भूषण, विक्की और पोन्टी को नामजद किया है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें