दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे फाटक को करीब 15 साल पहले आरोपी ने तोड़ दिया था। आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के चलते आरपीएफ द्वारा आरोपी के घर कुर्की संबंधित नोटिस चस्पा किया गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर फाटक संख्या 160 को ट्रेन आवागमन के चलते बंद होने पर वाहन से टक्कर मार कर तोड़ दिया गया था। घटना में संबंधी प्राथमिकी आरपीएफ कोतवाली में दर्ज की गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी रवि कुमार लगभग 2 साल से कोई अता-पता नहीं है। न हीं वह घर आया है। आसपास पूछताछ में पता चला कि काफी दिन से गांव में नहीं आया है। आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है।