फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दसवीं का छात्र तीन दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक से गायब हुए कक्षा 10 के छात्र का तीन दिन बाद भी पता नहीं लग सका है। संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुए छात्र के परिजनों ने थाने में शिकायत देकर अपहरण का आरोप लगाया है। होंडा कॉलोनी निवासी राम अवतार ने दनकौर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन 29 मई की शाम से घर से लापता है। सचिन स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। बेटे का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें