फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में करोड़ों की जमीन की ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर तहसील के अमरपुर पलाका गांव स्थित करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और उसे बेचने का आरोप है। आरोपी पन्नालाल उर्फ प्रदीप भाटिया निवासी जेडी स्कूल, काछवा, थाना करनाल हरियाणा व उसके साथी विजय उर्फ बिल्ला निवासी दुर्गा कॉलोनी करनाल सेक्टर-32, हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अमरपुर पलाका क्षेत्र की कीमती जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए और उन्हें असली बताकर बैनामा करा दिया। इसके बाद जमीन को बेचकर मोटी रकम हड़प ली गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें