फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होटलकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित कैपिटल इन होटल में काम करने वाले एक कर्मी ने होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यतेंद्र कुमार (38) निवासी इटावा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी पहुंचे। परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि परिजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें