दनकौर (संवाद)।
मिर्जापुर रोड स्थित हॉस्टल से दुकान पर जा रहे नरेश गर्ग पर रास्ते में पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने थाना दनकौर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुधा कॉम्प्लेक्स निवासी नरेश गर्ग के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह झाझर रोड स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। रास्ते में देवेंद्र ने उन्हें अकारण गाली दी। विरोध करने पर देवेंद्र और उसके पुत्र राहुल ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी आंख बाल-बाल बच गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।