रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नाक कान काटे जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि विकास शर्मा एयरटेल कंपनी में कार्य करते हैं। वह गौर यमुना सिटी क्षेत्र में एयरटेल की वर्क लोकेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान नवीन कुमार वहां पर पहुंचा और उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी ने उनके नाक कान भी काट लिए तथा नाक तोड़ दी है।