फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवनियुक्त एसपी से मिला व्यापार मंडल, सुरक्षा व यातायात पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने किया। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में बढ़ती चोरी-लूट की घटनाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बलराम गुप्ता ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, जबकि संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने जाम व अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या उठाई। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल ने ट्रैफिक सुधार के लिए मास्टर प्लान बनाने का सुझाव दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें