दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई। तलाश करने पर नहीं मिलने के चलते किशोरी के पिता ने एक सप्ताह के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी नगर के एक मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। वह 17 जून को घर से बिना बताए बाजार के लिए गई थी। बाजार से वापस घर नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों को चिंता हुई। किशोरी को आसपास तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता ने एक सप्ताह बाद लापता होने की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।