फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिटाई से युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। हापुड़ निवासी एक युवक की पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले में परिजनों ने ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हापुड़ निवासी मन्नू सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रार्थना-पत्र दिया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर की रात सुमित डेरिन चौगानपुर गांव से लौट रहा था। रात करीब 12 बजे मेरठ और हापुड़ निवासी तीन युवकों ने उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश में उन्होंने सुमित को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। परिजन सुमित को शारदा अस्पताल ले गए। अगले दिन सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें